सिवनी: भोमा गांव के पास दो कारों की भिड़ंत, बड़ा हादसा टला, सवारों को आई मामूली चोटें
Seoni, Seoni | May 5, 2026 सिवनी के कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत भोमा गांव के पास दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। मंगलवार को बताया गया कि टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और कार सवारों को केवल मामूली चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों कारें आमने-सामने से आ रही थी।