सवायजपुर: सवायजपुर तहसील क्षेत्र के गांवों में आग का तांडव, गेहूं की फसल और पराली जलकर हुई राख
सवायजपुर तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शनिवार को अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया। हरपालपुर क्षेत्र के ककरा और इकनौरा गांव के खेतों में अचानक उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे 10 बीघा से अधिक फसल और पराली जलकर राख हो गई।