मंसूरचक: महाशिवरात्रि के आयोजन को लेकर मंसूरचक में निकाली गई विशाल शोभा यात्रा
महाशिवरात्रि के आयोजन को लेकर मंसूरचक में हिंदू सेवा संगठन के द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।इसमें सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोग और कई अलग संगठन के लोग शामिल हुए ।जानकारी देते हुए संगठन के लोगों ने बताया कि शिव की पूजा और शोभा यात्रा अपने आप में अद्भुत सहयोग का एक मनोरम दृश्य है। यह शोभा यात्रा शांति,उन्नति और समरसता का प्रतीक है।