देसूरी: सादड़ी में किराना दुकान पर खड़े व्यक्ति का 40 हजार रुपये से भरा बैग हुआ चोरी, बैंक से ही पीछा कर रहा था बदमाश
Desuri, Pali | Aug 20, 2025 सादड़ी में बुधवार सुबह करीब 11 बजे एक व्यक्ति के साथ चोरी की वारदात सामने आई है। हनुमान कॉलोनी निवासी जयप्रकाश शर्मा यूको बैंक से 40 हजार रुपए निकालकर आखरिया चौक स्थित एक किराने की दुकान पर गए थे। जयप्रकाश शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह दुकान पर खड़े थे और उनका बैग वहीं रखा हुआ था। जैसे ही उनकी नजर बैग से हटी, बदमाश उसे लेकर फरार हो गया।