मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रेडमा ओवरब्रिज पर शनिवार देर रात एक मोटरसाइकिल रेलिंग से टकरा गई, जिससे उसपर सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर और चैनपुर के रहने वाले थे। घटना के बाद से उनके परिजनों में चीख पुकार मची हुई है। उनकी पहचान शाहपुर के अजय राम के पुत्र मिनसू और चैनपुर के प्रभु ठाकुर के पुत्र बिट्टू के रूप में हुई है