छतरपुर: छतरपुर जलापूर्ति योजना की पाइपलाइन फूटी, सड़क पर फव्वारा; नगर पंचायत उपाध्यक्ष व युवाओं ने संभाली स्थिति
जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग स्थित नहर मोड़ पुल के समीप छतरपुर जलापूर्ति योजना की पाइपलाइन फट जाने से सड़क पर तेज दबाव के साथ पानी का फव्वारा निकलने लगा। सड़क पर पानी फैलने से वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया था। इसकी सूचना मिलते ही नगर पंचायत के उपाध्यक्ष व अन्य सदस्य मौके पर