उत्पाद विभाग की पुलिस ने जिले के विभिन्न जगहों से शराब के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जिसके बाद बाकी प्रक्रियाओं के बाद काको स्थित मंडल कारा में भेज दिया है। इस संबंध में शनिवार शाम करीब 7 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों में आशीष कुमार चंद्रवंशी,रामजी विश्वकर्मा,एवं भोला कुमार शामिल है।