बदायूं: तीन गांवों में तेंदुए की दहशत से ग्रामीण परेशान, जानवरों पर शिकार की सूचना मिली
Budaun, Budaun | Apr 11, 2026 बदायूं के कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के बदायूं-मुरादाबाद रोड स्थित दहेमी, मौजमपुर और शिकारपुर गांवों के आसपास तेंदुआ देखे जाने से दहशत का माहौल है। खेतों में लगातार मिल रहे पगचिह्नों और हमले की घटनाओं के चलते किसान भयभीय हैं, जिसके कारण खेतों में खड़ी गेहूं की फसल की कटाई तक प्रभावित हो रही है।