हरदोई: भाटनटोला मोहल्ले में गाली गलौज का विरोध करने पर संजय,सोनू,रोशन ने गुड्डू को पीटा, एसपी से की शिकायत
Hardoi, Hardoi | Aug 1, 2024 पिहानी थाना क्षेत्र के भाटनटोला मोहल्ले के निवासी गुड्डू ने एसपी को एक शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि उसके सगे भाई संजय,सोनू,रोशन ने उसके साथ मारपीट की है। पीड़ित ने बताया कि उसके भाई संजय सोनू और रोशन उसको गाली गलौज कर रहे थे और जब उसने इस बात का विरोध किया तो इन लोगों के द्वारा उसके साथ मारपीट की गई जिसमें उसकी गंभीर चोटे भी आई।