बेरमो: बोकारो थर्मल में डीवीसी ने टाइप-3/2 आवास किया सील
Bermo, Bokaro | Jun 19, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के बोकारो थर्मल डीवीसी के भू-संपदाधिकारी सुरजीत सरकार ने अवैध कब्जे के मामले को गंभीरता से लिया है। शिकायत मिलने पर उन्होंने टाइप थ्री/2 श्रेणी के एक खुले आवास का निरीक्षण किया। जांच में आवास लंबे समय से खुला पड़ा मिला और उसमें अनधिकृत गतिविधि की आशंका जताई गई।