अजयगढ़: अजयगढ में धूमधाम से मनाया गया 78 वां स्वतंत्रता दिवस
जनपद पंचायत अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण
Ajaigarh, Panna | Aug 15, 2024 अजयपाल स्टेडियम में आज स्वतंत्रता दिवस के अवशर पर धूम धाम से राष्ट्रीय पर्व मनाया गया उक्त कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रामरती यादव के द्वारा झंडा फहराया गया ओर गुब्बारों को छोड़ कर आज़ादी का पर्व मनाया गया इसके उपरांत मध्यप्रदेश गान का आयोजन किया गया । संदेश वाचन जनपद सीईओ सतीश सिंह द्वारा पढा गया । इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए।