सासनी: कोल्ड ड्रिंक के पैसे मांगने पर युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Sasni, Hathras | Mar 28, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव बरसे में कोल्डड्रिंक के रुपए मांगने पर आरोपियों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक की इलाज के दौरान आगरा में मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर 4 टीमों का गठन किया था। उसी क्रम मे पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बाकी शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा कार्यवाही जा रही है।