मैनपुरी: एलाऊ क्षेत्र में बाइक सवार मां-बेटे को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मां की मौत, बेटा घायल, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
एलाऊ थाना क्षेत्र के नगला कांदर निवासी उमा देवी पत्नी रविंद्र अपने बेटे के साथ मायके से घर वापस बाइक से आ रही थी। तभी दिलाखर गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उमा देवी की मौत हो गई वहीं बेटा घायल हो गया। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं बेटे का उपचार चल रहा है।