देहरादून: कांग्रेस की जय हिंद रैली को लेकर भाजपा ने कहा, सेना के नाम पर एक होने की कोशिश कर रही है कांग्रेस
कांग्रेस की जय हिंद रैली को लेकर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस बुद्ध विहीन है और वर्चस्व की लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेस सेना के नाम पर एक होने की कोशिश कर रही है लेकिन कांग्रेस का अंतर्कलह प्रदेश की जनता के सामने है।