खंडेलवाल समाज का जिला स्तरीय स्नेह मिलन समारोह संपन्न, सामाजिक एकता का संदेश सवाई माधोपुर। खंडेलवाल समाज की ओर से रविवार को जिला स्तरीय स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में समाज के गणमान्य लोगों और विभिन्न गांवों से आए समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आपसी सौहार्द, एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करना रहा।