रामानुजगंज: सड़क हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत, परिजनों ने चालक पर लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का लगाया आरोप
रामानुजगंज सोमवार सनावल रोड स्थित ग्राम पीपरपान के पास रविवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। मृतकों की पहचान रमेश पण्डो (19 वर्ष)मनोज पण्डो (21 वर्ष), नरेश पण्डो (19 वर्ष)एवं राकेश पण्डो 17 वर्ष)के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी युवक डिंडो बाजार से अपने गांव लौट रहा था