रामगढ़: रामगढ़ में मौसम का मिजाज फिर बदला, धूल भरी आंधी और बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता
Ramgarh, Alwar | Apr 7, 2026 रामगढ़ क्षेत्र में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है। मंगलवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी के साथ दिन की शुरुआत हुई। करीब ग्यारह बजे के बाद मौसम ने अचानक रुख बदल लिया और तेज धूल भरी हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे पहले सोमवार देर शाम को भी हल्की बारिश दर्ज की गई है।