नगर नौसा: सिकंदरपुर गांव में सर्पदंश से एक महिला घायल
मंगलवार की दोपहर दनियामा थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में सर्पदंश एक महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान सिकंदरपुर गांव निवासी मुन्ना मांझी के पत्नी मुनिया देवी के रूप में किया गया। घायल महिला को परिवार के द्वारा नगरनौसा प्रखंड क्षेत्र के गांव में साधु महात्मा के यहां लाया गया। तबीयत और बिगड़ने लगी तब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया।