नगर नौसा: दलदलीचक गांव के कुएं के पास अपराधियों ने बाइक सवार तीन व्यक्तियों में से एक को गोली मारी, पटना रेफर किया गया
शनिवार को संध्या में बदमाशों ने दलदली चक गांव के कुआं के पास बाइक पर सवार होकर दाहाबिगहा गांव जा रहे तीन व्यक्तियों में से एक व्यक्ति को गोली मार दिया। गोली बाइक पर बैठे हुए बीच में बैठे हुए व्यक्ति को लगा है। जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल मे लाया गया। चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया।