धमतरी: धमतरी का मोहित पवार MBA के बाद लाखों का पैकेज छोड़कर खेती कर रहे हैं, सालाना 20 लाख रुपए कमा रहे हैं
धमतरी जिले के मोहित पवार MBA करने के बाद पुणे की मोटी तनख्वाह छोड़कर खरतुली गांव स्थित अपनी पुश्तैनी जमीन पर डच गुलाब उगा रहा है। मोहित पवार ने पुणे से MBA की डिग्री ली। वहीं से लाखों के पैकेज का ऑफर भी आया। लेकिन मोहित का मन कॉर्पोरेट की चमक में नहीं अटका, वे लौट आए अपने गांव, उस जमीन पर जो सालों से बंजर पड़ी थी।