समदड़ी: समदड़ी कस्बे में बारिश के कारण चतरा राम जीनगर का कच्चा मकान ढहा, गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई
Samdari, Barmer | Aug 21, 2025 समदड़ी कस्बे में हुई तेज बारिश के कारण रामदेव मंदिर के पास स्थित चतराराम जीनगर का कच्चा मकान गुरुवार शाम 5:00 बजे ढह गया। अचानक मकान गिरने से आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि घटना के समय परिवारजन मकान के अंदर नहीं थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। मकान के ढहने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने में सहयोग किया।