ग्वालियर। समाज में मिसाल पेश करने वाला यह अनोखा सामूहिक विवाह कार्यक्रम शुक्रवार, 21 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। आयोजन का स्थान हुरावली चौराहा स्थित गोयल वाटिका रखा गया है, जहां उद्योगपति विपुल गोयल अपनी बेटी की शादी के साथ ही 11 जरूरतमंद बेटियों की शादी करवा रहे हैं।