कर्वी: भरतकूप थाना क्षेत्र में भैंस को नहलाने गए 9 वर्षीय छात्र की तालाब में डूबने से हुई मौत, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
चित्रकूट के भरतकूप थाना क्षेत्र में तालाब में डूबे 9 वर्षीय छात्र मनीष की मौत के बाद शनिवार दोपहर 12 बजे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शुक्रवार शाम 6 बजे भैंस नहलाने गया बालक तालाब में डूब गया था। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था ।