गुण्डरदेही: गुण्डरदेही धमतरी मार्ग पर ग्राम खलारी के ग्रामीणों ने दो सूत्रीय मांग को लेकर चक्काजाम किया, कहा- मांगे पूरी होने पर हटेंगे
ग्रामीणों का कहना है कि पहली मांग आबादी पट्टा विवाद से जुड़ी है। बाहरी महिला रेखा सागर पति टेमन सागर को ग्रामसभा के विरोध के बावजूद पट्टा जारी कर दिया गया और निर्माण पर लगी रोक एसडीएम ने एकतरफा आदेश से हटा दी। दूसरी मांग वर्तमान कोटवार की सेवा भूमि को लेकर है। ग्रामीणों के अनुसार पूर्व कोटवार पदमुक्त होने के बाद भी जमीन पर कब्जा किए हुए है, जबकि ऑनलाइन रिकॉर्ड में वर्तमान कोटवार टीकाराम साहू का नाम दर्ज है। उन्हें कब्जा और ऋण-खाद की सुविधा नहीं दी जा रही। आरोप है कि तहसीलदार द्वारा ऋण और खाद पर रोक लगाई जा रही है।