नानौता नगर के ईदगाह रोड स्थित रूहाड़ा में एक दिन पूर्व पानी में मिला युवक का शव अब पहचान लिया गया है। मृतक की पहचान गंगोह के मोहल्ला मक़दूम जहां निवासी आशु सैनी पुत्र सोरन सैनी के रूप में हुई है। शुक्रवार को परिजन नानौता पहुंचे, जहां उन्होंने शव देखकर आशु की शिनाख्त की। परिवार ने बताया कि आशु पिछले दो दिन से घर से लापता था।