चित्तौड़गढ़: कोटा नीमच रोड़ पर नाकाबंदी के दौरान स्विफ्ट कार से 108 किलोग्राम अवैध डोडा चुरा किया जब्त।
चित्तौड़गढ़ सदर थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए कोटा नीमच रोड़ पर नाकाबंदी के दौरान 108 किलोग्राम अवैध डोडा चुरा जब्त किया। नाकाबंदी के दौरान 1 स्विफ्ट कार को रोक कर चेक किया तो कार की पीछे डिक्की में अवैध डोडा चुरा मिला। चालक कार छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने कार जब्त कर मामला दर्ज कर के आरोपी की तलाश शुरू कर दी।