चित्तौड़गढ़: बोजून्दा पुलिया पर नाकाबंदी तोड़ चालक रास्ते में खड़ी कर गया कार, तलाशी में निकला 108 किलोग्राम डोडा चूरा
सदर पुलिस ने आज नाकाबंदी कर एक कार से 108 किलोग्राम डोडा चूरा पकड़ा लेकिन चालक भागने में कामयाब हो गया। जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि सब इंस्पेक्टर आजाद पटेल के नेतृत्व में बोजुंदा पुलिया पर नाकाबंदी की गई इस दौरान एक कार चालक नाकाबंदी तोड़कर भाग निकला और गाड़ी रास्ते में छोड़ गया तलाशी लेने पर उसमें डोडा चुरा पाया गया।