चेरिया बरियारपुर: स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को प्रखंड विकास पदाधिकारी ने भेजा कारण बताओ नोटिस
बुधवार को चेरियाबरियारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से चेरियाबरियारपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा बीते दिनों चेरियाबरियारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के अनुपस्थिति एवं विभिन्न महत्वपूर्ण बैठकों में अनुपस्थित रहने को लेकर शोकॉज कर 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा गया है