लोक आस्था के महापर्व छठ पर सोमवार की शाम 5 बजे व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया। जुगितोपा पंचायत के बड़शोल स्थित कूपन समेत अन्य नदी छठ घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। महिलाएं छठ गीत गाते हुए घाट पहुंचीं। घाट को झालरों और दीपों से भव्य रूप से सजाया गया था।