बदायूं: सहसवान चौकी नंबर 4 के पास होटल में चाय पीते समय बाइक सवार ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, हुई मौत
Budaun, Budaun | Apr 26, 2026 बदायूं के थाना सहसवान क्षेत्र के मिनोचा की मढ़ैया गांव के रहने वाले 70 वर्षीय गनेश पुत्र कुंवर सेन बदायूं के थाना सहसवान क्षेत्र के सहसवान की चौकी नंबर चार के पास एक चाय के होटल पर चाय पी रहे थे। कि तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने बुजुर्ग गनेश को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। बाइक पर एक महिला और एक पुरुष सवार थे।