जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में शनिवार की दोपहर जमीनी विवाद को लेकर बाप-बेटे की पिटाई कर दी गई। जिससे दोनों जख्मी हो गए। इसके बाद उनका इलाज के लिए सदर अस्पताल में कराया गया। जानकारी के अनुसार ज़ख्मियों में नारायणपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी महावीर प्रसाद एवं उनका पुत्र अभिषेक सिंह शामिल है।