दीगोद: कोटा सुल्तानपुर स्टेट हाइवे 70 पर मोटरसाइकिल को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, अधेड़ गंभीर घायल अस्पताल में भर्ती
Digod, Kota | Apr 20, 2026 जिले के कोटा सुलतानपुर मार्ग स्टेट हाइवे 70 पर कस्बे में पेट्रोल पंप के निकट देर रात मोटरसाइकिल को अज्ञात वाहन टक्कर मारकर चला गया घटना में एक अधेड़ घायल हो गया। सोमवार सुबह 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार देर रात हुई इस दुर्घटना में घायल व्यक्ति की पहचान नही हो पाई थी। उसे 108 एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।