बिंद: प्राथमिक विद्यालय निगराईन में कार्यरत शिक्षिका का शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र मिला फर्जी, प्राथमिकी दर्ज
Bind, Nalanda | Oct 9, 2024 बिंद प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय निगराईन में कार्यरत शिक्षिका सीतापति कुमारी का शैक्षणिक-प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र फर्जी मिला है। स्थापना डीपीओ ने बिंद प्रखंड के जहाना पंचायत नियोजन इकाई को पत्र भेजकर शिक्षिका की नियोजन निरस्त करने का अनुरोध किया है। साथ ही सात दिनों के अंदर कार्रवाई कर रिपोर्ट जिला शिक्षा कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा है।