मांझी: वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने किया आत्मसमर्पण
Manjhi, Saran | Jul 4, 2026 मांझी नगर पंचायत के वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी नीरज कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को छपरा न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। गौर तलब है कि 24 अप्रैल को मांझी के गोढ़ा गांव निवासी अशोक ठाकुर के पुत्र एवं वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर की चाकू मार कर हत्या कर दी गई थी। घटना के अगले ही दिन उनका तिलकोत्सव प्रस्तावित था ।