पूरनपुर: गांव रसूलपुर पचपुखरा का प्राथमिक विद्यालय घाटमपुर में विलय होने से अभिभावक हुए परेशान
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने यूपी में 5000 से ज्यादा सरकारी स्कूलों का विलय करने के लिए आदेश पारित कर दिया है। उसी के चलते पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव रसूलपुर पचपुखरा का प्राथिमक विधालय घाटमपुर गांव के विधालय में विलय कर दिया है। विधालय विलय होने की जानकारी लगने पर करीब दो दर्जन से ज्यादा छात्र-छात्राओं की शिक्षा खत्म होने की संभावना है।