पूरनपुर: पुलिस क्षेत्राधिकारी से शिकायत, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, कारखाने में घुसकर की थी मारपीट
पूरनपुर मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी आरिफ पुत्र मोहम्मद हनीफ के साथ बीते शनिवार को मोहल्ला खानकाह में स्थित अलमारी के कारखाने में घुसकर रंजिशन एजाज, सज्जाद, शादाब और शहाना ने कारखाने में आरिफ पर धारदार हथियार से हमला कर पिटाई कर दी थी। घायल युवक ने मामले में पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।