तरारी: बिहटा के समीप ट्रक ने पीछे से मोटरसाइकिल में मारी जोरदार टक्कर, युवक गंभीर रूप से जख्मी, रेफर किया गया
इमादपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहटा के समीप ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी है जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना पुलिस टीम को दी गई जिसके बाद पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और जख्मी युवक को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है।युवक की स्थित गंभीर बनी हुई है।