सबलगढ़: के रामपुर कला में तबेले में आग लगने से एक भैंस की मौत, दो घायल
सबलगढ़ के रामपुर थाना क्षेत्र के जोन्सिल गांव में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा सामने आया। भैंसों के तबेले में अचानक आग लग गई।पीड़ित अमर सिंह कुशवाह (42 वर्ष) के अनुसार, बिजली के तारों में करंट आने से यह आग भड़की। हादसे में एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य भैंसें गंभीर रूप से घायल हो गईं