बरेली: प्रेमिका से मिलने पहुंचा फरार प्रेमी चढ़ा पुलिस के हत्थे! 47 दिन बाद बरेली पुलिस ने ऐसे दबोचा आरोपी
बरेली के सिरौली थाना पुलिस ने बहला-फुसलाकर युवती को ले जाने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक 13 मई 2026 को दर्ज मुकदमे में आरोपी रवि युवती को अपने साथ ले गया था। बाद में पुलिस ने युवती को सकुशल बरामद कर लिया और विवेचना के दौरान गंभीर धाराएं बढ़ाई गईं। लगातार फरार चल रहे आरोपी की तलाश के बीच सोमवार को मुखबिर