सुपौल: सुपौल में एनीमिया मुक्त भारत अभियान को लेकर डीएम की समीक्षा बैठक, कैंप मोड में विशेष अभियान चलाने के निर्देश
Supaul, Supaul | Jul 24, 2026 सुपौल जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग एवं आईसीडीएस के अधिकारियों के साथ एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कैंप मोड में विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।