श्रीगंगानगर विधायक जयदीप बिहाणी ने शनिवार शाम 6:00 बजे नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान समसामयिक विषयों पर सकारात्मक व दूरदर्शी चर्चा हुई। विधायक ने राजस्थान के चूरू की चंदन लकड़ी से बना सितार भेंट किया, जो पूर्व में प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस राष्ट्रपति को भी दे चुके हैं।