मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में सांसद ने पुलिस पर साधा निशाना, कहा- गोली मारने की भी है 'रेट लिस्ट', एक लाख-पिंडली, डेढ़ लाख-घुटने के दाम
मुज़फ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक ने पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की “रेट लिस्ट” चल रही है, पिंडली में गोली एक लाख और घुटने में डेढ़ लाख रुपये लेकर मारी जाती है। सांसद ने स्पष्ट किया कि न्याय देना न्यायपालिका का काम है, पुलिस का नहीं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कई युवाओं की जिंदगी प्रभावित की है और प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।