नानपारा: रुपईडीहा में अपराध निरोधक समिति ने सीमा क्षेत्र के लिए नई रेल सेवाओं की मांग को लेकर प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन
महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के भारत नेपाल सीमावर्ती रेलवे स्टेशन नेपालगंज रोड का शनिवार को निरीक्षण के दौरान उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति, जनपद बहराइच की ओर से सीमावतीं क्षेत्र की जनता की समस्याओं को लेकर महाप्रबंधक को एक ज्ञापन प्रेषित किया गया है। ज्ञापन में नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा एवं आसपास के क्षेत्रों में रेल सेवाओं की समय-सारणी की मांग की