रहुई: सोनसा में तीन शूटरों ने 8 नीलगायों को किया शूट, किसानों को मिली राहत
Rahui, Nalanda | Jan 17, 2026 रहुई प्रखंड के सोनसा पंचायत में नीलगायों के बढ़ते आतंक से परेशान किसानों को अब राहत मिली है। जहां किसानों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय प्रशासन ने वन विभाग के सहयोग से बड़ी कार्रवाई की। वन विभाग की टीम ने शनिवार को सुबह 11 बजे सोनसा पंचायत के खंधा क्षेत्र में तीन प्रशिक्षित शूटरों को तैनात किया और नीलगायों को मारने के लिए क्षेत्र में पहुंचे।