खैर तहसील के विकासखंड की लापरवाही सामने आई है। ऑफिस में बैठे विकासखंड अधिकारी ने एक गंभीर गलती कर दी, जिससे एक परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ा। सरोज देवी अपने मृतक पति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए विकासखंड कार्यालय गई थीं, लेकिन अधिकारी ने लापरवाही से पत्नी सरोज देवी का ही मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया।