शाजापुर: शाजापुर के सब्जी मंडी क्षेत्र में नलों से नहीं हुई पानी की सप्लाई, नपा के जिम्मेदारों ने टैंकरों से कराया पानी वितरण
शाजापुर के सब्जी मंडी क्षेत्र में नलों से पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। यहां पर नालों से गंदा पानी आने की शिकायत नगर पालिका को मिली थी। जिस पर नगर पालिका की टीम ने नलों से पानी सप्लाई रोक कर पाइपलाइन सुधारने का काम किया। ऐसे में नगर पालिका द्वारा देर रात को सब्जी मंडी क्षेत्र में टैंकरों से पानी वितरण कराया गया।