चरखारी: चरखारी तहसील का किसान हुआ बेहाल, तीन गेहूं खरीद केंद्रों में से एक पर हो रही तौल, सरकारी रेट पर नहीं बिक रहा गेहूं
चरखारी तहसील का किसान पूरी तरह से तबाह होने की कगार पर खड़ा है। किसान को कुदरत की मार के साथ सरकार की मार भी झेलने को मिल रही है। चरखारी में तीन गेहूं खरीद केंद्र बनाए गए जिसमें सिर्फ एक केंद्र पर किसानों का गेहूं तौला जा रहा बाकी दो केंद्रों में वारदाना न होने का हवाला दिया जा रहा जिससे किसान परेशान है और उन्होंने जाम लगाने कि धमकी प्रशासन को दी है।