कलान: गांव छिड़कुरी में फौजी ने पत्नी और साली को पिस्टल से मारी गोली, पत्नी की हुई मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
शाहजहांपुर जनपद के कलान थाना क्षेत्र के गांव छिदकुरी में एक फौजी ने अपनी पत्नी और साली को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी।जिससे पत्नी और साली दोनों घायल हो गयीं।दोनों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया।गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने दोनों को इलाज हेतु बरेली रेफर कर दिया।फौजी की पत्नी की बरेली जाते समय रास्ते में मौत हो गयी।