भरगामा: भरगामा में लचहा नदी पर पुल न होने से 15 हजार ग्रामीणों का सब्र जवाब दे रहा है, जन आंदोलन की तैयारी तेज <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
कुशमौल पंचायत के बीच बहने वाली लचहा नदी पर पुल का निर्माण नहीं होना अब केवल विकास की कमी नहीं, बल्कि 15 हजार से अधिक ग्रामीणों के लिए रोजमर्रा की पीड़ा और प्रशासनिक उदासीनता का प्रतीक बन चुका है। नदी के दोनों ओर पीसीसी सड़क मौजूद है, लेकिन बीच में पुल का अभाव विकास को अधूरा और जनता को बेबस बना रहा है।