रामनगर: अमोली कला गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बारहसिंगा घायल, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
रामनगर तहसील अंतर्गत अमोली कला गांव के पास एक बारहसिंगा अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घायल बारहसिंगा का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रामनगर रेंज के वन दरोगा सचिन पटेल ने बताया बारहसिंगा उत्तर प्रदेश का राजकीय पशु है इसका इलाज कराया जाएगा।